इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक साजन उर्फ दानिश खान के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी छात्रा को अपने साथ छत्तीसगढ़ से इंदौर लेकर आया था। यहां खुले मैदान में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में रेलवे स्टेशन पर मारपीट की गई।एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक बलरामपुर निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा को आरोपी 20 मई को इंदौर लेकर पहुंचा था। दोनों दिनभर शहर में घूमते रहे। रात में आरोपी छात्रा को कुलकर्णी भट्टे क्षेत्र के एक खाली मैदान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।पहचान छिपाकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया-अगले दिन आरोपी छात्रा को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। स्टेशन पर हंगामे के दौरान मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छात्रा से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कथित रूप से अपनी पहचान छिपाकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया था। वे छात्रा को थाने लेकर पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म:आरोपी ने स्टेशन पर की मारपीट, पॉक्सो में केस दर्ज; तलाश रही पुलिस