युवक की बेरहमी से पिटाई.. लेनदेन में विवाद के बाद हमला, 4आरोपियों को हिरासत में लिया

उज्जैन।उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।जानकारी के मुताबिक पिपलियाहाना गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर संदीप कुमावत के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। घटना करीब छह दिन पुरानी बताई जा रही है। शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवक संदीप की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फरियादी संदीप शादी समारोहों में डीजे बजाने का काम करता है।शराब के रुपए नहीं देने पर विवाद-संदीप ने पुलिस को बताया कि पूर्व में अर्जुन और लखन के बीच हुए विवाद में उसने बीच-बचाव किया था। इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश के चलते ग्राम ढाबला धुता में भैरू महाराज मंदिर के पास लखन, रूपेश, बंटी, कुलदीप और धर्मेंद्र ने अपने साथियों के साथ उसे रोका और शराब पीने के लिए पांच हजार रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment