तेल अवीव/तेहरान/।ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग को रोकने के लिए आज सहमति बन सकती है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने दोनों देशों को सीजफायर का प्रस्ताव सौंपा है।पाकिस्तान ने इस डील को अस्थायी तौर पर ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’ नाम दिया है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले चरण में तत्काल सीजफायर लागू होगा, जबकि दूसरे चरण के तहत 15 से 20 दिनों के भीतर अंतिम समझौते को फाइनल किया जाएगा।पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी और ईरानी नेताओं के साथ पूरी रात बातचीत की है। इस प्रस्ताव के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की बात भी शामिल है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई सामान्य हो सके।
इससे पहले अमेरिकी मीडिया एक्सिओस ने बताया था कि दोनों देशों के बीच 45 दिन का सीजफायर लागू हो सकता है, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर बातचीत होगी। इस बातचीत में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। अगले 48 घंटे इस डील के लिए आखिरी मौका हैं।