ब्यावरा। विवेकानंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्यावरा कि छात्राओं ने दमन – दीव में दिखाया शानदार प्रदर्शन। अस्मिता पेंचक सिलाट खेलो इंडिया वूमेंस लीग में मनीषा कुमारी यादव पिता विद्या सागर ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए जूनियर कैटेगरी में 6 फाइट जीत कर फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। प्रतिज्ञा दांगी पिता लक्ष्मीनारायण , अर्शिता दांगी पिता मोहन, दीक्षा दांगी पिता कन्हैयालाल , निकिता दांगी पिता राधेश्याम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो – दो, तीन तीन फाइट में अपना दम दिखाया। कोच धर्मराज दांगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 08 स्टेट के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें पदक प्राप्त सभी खिलाड़ियों को 8000, 6000, 4000 हजार कि राशि प्रधान मंत्री के माध्यम से पुरस्कृत की जाएगी। विवेकानंद एकेडमी की खिलाड़ी मनीषा कुमारी यादव ने भी 6000 रुपए का पुरुस्कार अपने नाम किया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक शिवम चंद्रवंशी, प्राचार्या अंकिता गुप्ता , कोच धर्मराज दांगी समस्त विधालय परिवार , अभिभावक एवं ईष्ट मित्रों आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया एवं इनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
सेकेंडरी स्कूल ब्यावरा की छात्राओं ने दमन -दीव में दिखाया शानदार प्रदर्शन