कायथा । श्री देव वासुकी नाग मंदिर काली कराड कायथा मे शुक्रवार को राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त गिरदावर किशोर सिंह का पटवारी संघ तराना तहसील की और से एसडीएम ब्रजेश सक्सेना,माकडोन तहसीलदार नविन चंद कुंभकार,तहसीलदार तराना रामस्वरूप जैसवाल,एसडीएम रिडर राधेश्याम मकवाना, नायब तहसीलदार टिना मालवीय,नायब तहसीलदार रिडर पंकज राजावत की उपस्थिति मे शाल श्रीफल भेंट करते हुए स्नेह भोज का आयोजन किया गया स्वागत एवं बिदाई समारोह मे सर्व प्रथम श्री देव वासुकी नाग महाराज का पूजन दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित हुए महानुभावों का सांफा बांधकर शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम ब्रजेश सक्सेना थे संचालन पटवारी सतीश मोथलिया ने किया रा.नि.उद्धव देराडी,रा.नि. किशोर सिंह सिकरवार ,नायब तहसीलदार रिडर पंकज राजावत,पटवारी बसंती खंडेलवाल, हरिश पटवारी आदि पटवारी एवं महिला पटवारियों ने पुष्प माला अर्पित कर स्वागत सम्मानित करते हुए अपने विचार प्रकट किए कार्यक्रम के अंत में मनोहर पटवारी द्वारा आभार प्रकट किया गया,एसडीएम रिडर राधेश्याम मकवाना ने अपने विचार साझा करते हुए उनके साथ बिताऐ समय की यादों का स्मरण किया,पटवारी संघ अध्यक्ष तराना रामपाल सिंह सिसोदिया पटवारी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सेवा निव्रति जीवन का एक पढाव हे साथ काम करने का एक अलग ही अनुभव मिला यह स्नेह भोज उनके काम के प्रति स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करता है एसे आयोजन सम्मान देने और उन्हें बिदा करने का एक शानदार और भावनात्मक तरीका है इस अवसर पर श्री देव वासुकी नाग महाराज की पंडित बंशीधर मेहता,जयराम चोहान, राधेश्याम पंडा द्वारा महा आरती की गई
श्री देव वासुकी नाग मंदिर कायथा मे सेवानिवृत्ति पर स्नेह भोज का आयोजन किया