राजगढ़। शासकीय हाई स्कूल ढकोरा की शिक्षिका श्रीमती इंदिरा कुशवाहा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने स्कूल परिसर में लगे पेड़ों को ही ‘ज्ञान के स्तंभ’ बना दिया है। पेड़ों के तनों पर विज्ञान के कठिन सूत्रों और प्रक्रियाओं को जीवंत चित्रों के माध्यम से उकेरा गया है, जिसे अब पेड़ों से शिक्षा नवाचार के रूप में पहचान मिल रही है। राजगढ़ जिले के हाई स्कूल ढकोरा की शिक्षिका श्रीमती इंदिरा कुशवाहा और उनके पूर्व छात्र पुरुषोत्तम दांगी ने पेड़ों को बनाया ‘ज्ञान का केंद्र’। विज्ञान के कठिन सूत्रों को पेड़ों पर उकेरने के इस अनूठे प्रयास की सराहना कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने की जिलाशिक्षा अधिकारी करणसिंह भिलाला एडीपीसी मनीष शर्मा विकासखंड अधिकारी दिलीप शर्मा ने इस अनूठी प्रयास की सराहना की है । प्राचार्य रवि सुनेहरी ने इसे प्रदेश स्तर पर एक अनुकरणीय मॉडल बताया है। नवाचार के सफल क्रियान्वयन में विद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार सुनहरी का विशेष सहयोग रहा। शिक्षिका इंदिरा कुशवाहा ने उनके मार्गदर्शन और स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह पहल संभव नहीं थी।
पेड़’ बने पाठशाला शिक्षिका के नवाचार ने खींचा प्रदेश का ध्यान