खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का मामला- भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की सजा

ब्रह्मास्त्र न्यूयॉर्क

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक निखिल ने शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क की कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने एक्स पर पोस्ट कर निखिल गुप्ता के अपराध कबूलने की जानकारी दी। एफबीआई के मुताबिक, यह साजिश एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए रची गई थी, जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। यूएस अटॉर्नी आॅफिस के बयान के मुताबिक, निखिल गुप्ता उर्फ निक ने सेकंड सुपरसिडिंग इंडिक्टमेंट में लगाए गए तीनों आरोपों को स्वीकार किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment