इंगोरिया। चौपाटी पर श्री राम हनुमान एवं शिवजी के मंदिर का नव निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्हेल रोड पर बन रहे इस मंदिर की पुरानी इमारत तोड़ कर इस स्थान पर नवीन मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इस भव्य मंदिर निर्माण पर लगने वाली पूरी राशि सिर्फ एक ही व्यक्ति द्वारा वहन की जा रही है। ये भामाशाह पेशे से किसान हैं। समीप के गांव बलेडी में रहते हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि 60 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए भी अगर मंदिर निर्माण की लागत आई तो पूरा पैसा लगाऊंगा। मंदिर निर्माण का मेरा सपना पूरा होने के बाद ही अखबार में नाम छपवाऊंगा। मंदिर का शिलान्याश और भूमि पूजनहोने के साथ ही दत्त पूर्णिमा के दिन 4 दिसंबर को निर्माण कार्य की शुरूआत की गई। 30 बाय 35 फीट के मंदिर में हर कॉलम में 16 एम एम के 6_ 6 सरिया लगे हैं मकर संक्रांति पर मंदिर की छत डाल दी जाएगी। फिर शिखर बनाने का काम चलेगा। 3 शिखर निर्माण में थोड़ा समय लगेगा फिर भी वैशाख माह में विशेष साज सज्जा के साथ भव्य मंदिर बन कर तैयार होने की पूरी संभावना है। मंदिर का छत हाईट तक काम पूरा हो गया है। मंदिर के मध्य में श्री राम _ जानकी दाहिने श्री हनुमान जी और बांए शिखर के नीचे भगवान शिव विराजित होंगे।
संबंधित समाचार
-
दो सड़क हादसों में दो की मौत:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, ट्रक ने युवक को मारी टक्कर
शाजापुर (उज्जैन)।शाजापुर जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो... -
सैलाना विधायक 14 मई से धरने पर बैठेंगे; नामांतरण मामलों की जानकारी नहीं मिलने से नाराज
रतलाम। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नगर परिषद सैलाना के खिलाफ 14 मई से धरने पर... -
नेशनल लोक अदालत में कुल 174 प्रकरणों का निराकरण तथा 25,10,500 की रिकवरी
खाचरोद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा...