महिदपुर। गुरुवार को नगर में धार्मिक भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रीराम नाम बैंक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रीराम नाम लेखन के लिए श्रद्धालुओं को कॉपियां वितरित की गईं। श्रीराम नाम बैंक के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम चौक बाजार स्थित श्री राम मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के पश्चात उपस्थित भक्तों को राम नाम लेखन की कॉपियां वितरित की गईं। आयोजकों ने बताया कि जो भी राम भक्त राम नाम लेखन करना चाहते हैं, वे श्री राम मंदिर, चौक बाजार से कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को राम नाम लेखन से जोड़ना एवं धार्मिक चेतना का प्रसार करना है। इस अवसर पर पुजारी पं. सत्यनारायण रावल, वासुदेव शर्मा, रमेश राठी, सुभाष राठी, कमल राठी, मुकेश मंसूरीया, कालू भैया, लाला राठी, धवल राठी आदि मौजूद थे ।
संबंधित समाचार
-
दो सड़क हादसों में दो की मौत:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, ट्रक ने युवक को मारी टक्कर
शाजापुर (उज्जैन)।शाजापुर जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो... -
सैलाना विधायक 14 मई से धरने पर बैठेंगे; नामांतरण मामलों की जानकारी नहीं मिलने से नाराज
रतलाम। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नगर परिषद सैलाना के खिलाफ 14 मई से धरने पर... -
नेशनल लोक अदालत में कुल 174 प्रकरणों का निराकरण तथा 25,10,500 की रिकवरी
खाचरोद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा...