उज्जैन। नागदा-उन्हेल मार्ग धूमाहेड़ा फंटा पर कार और बाइक के बीच भिडंÞत हो गई। बाइक पर नानूराम पिता रामाजी 50 साल और उसकी पत्नी केसरबाई 45 साल निवासी ग्राम चक माधवगढ़ सवार थे। दुर्घटना में दोनों घायल हो गये। लोगों की मदद से उन्हे उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हेल थाना पुलिस ने बताया कि घायल दंपति के रिश्तेदार कैलाश कपासिया की शिकायत पर कार क्रमांक एमपी 13 झेडजी 3328 के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला था। नम्बर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। महाकाल थाना क्षेत्र हरिफाटक मार्ग पर निक्की पैलेस से बुधवार रात पश्चिम बंगाल के मुस्लिम युवक जमाल इस्लाम को हिन्दू युवती के साथ पकड़ा गया था। युवती हरियाणा की रहने वाली थी और मुम्बई का पता बताकर युवक के साथ रूकी थी। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया था। थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के युवक पर प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई कर गुरूवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से जेल भेजने के आदेश जारी किये गये है। थाना प्रभारी के अनुसार होटल संचालक अरशद पिता इरशाद खान निवासी ग्रीन पार्क कालोनी के खिलाफ भी जिलाधीश के आदेश का पालन नहीं करने की धारा 233 बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया गया है। होटल संचालक द्वारा अपने यहां ठहरने वाले यात्रियों की सूचना पुलिस थाने पर नहीं दी जा रही थी। उसे भी न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से जमानत पर रिहा किया गया है।
धूमाहेड़ा फंटा पर बाइक-कार में भिड़ंत, दम्पति घायल,युवक को जेल भेजने के आदेश
