उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम दाऊदखेड़ी में रहने वाले राघव पिता योगेश पुरोहित 22 साल ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी एमपी 13 एफटी 8308 रात में घर समीप गोरीशन होटल के पास खड़ी की थी। सुबह स्कूटी गायब मिली। आसपास तलाश करने पर नहीं मिली। चोरी होने की आशंका में आसपास लगे कैमरों के फुटेज भी देखे। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। स्कूटी के साथ ही नारायणपुरा से बाइक क्रमांक एमपी 13 डीव्हाय 4011 भी बदमाश चुराकर ले गये। बाइक मालिक विकास पिता देवीलाल मालवीय निवासी बडौद आगर मालवा ने माधवनगर थाने पहुंचकर बताया कि वह नारायणपुरा में किराये से रहता है। 19-20 मई की रात उसने बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, जो बदमाश चुराकर ले गये है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किये है।
संबंधित समाचार
-
मुहर्रम के जुलूस में पटाखों से किया था वैन में ब्लास्ट ATS और फोरेंसिक टीम ढूंढ रही सुराग
उज्जैन। मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन को क्रेन से लटकाकर विस्फोट करने का वीडियो देखने... -
दवा बाजार में काम करने वाली युवती को चाकू से गोदा: चाकू से 14 वार किए
उज्जैन।उज्जैन के दवा बाजार में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती पर एक युवक ने चाकू... -
साइबर फ्रॉड की राशि से गोल्ड खरीदने का नर्मदापुरम के ठगों ने भोपाल में 4 ज्वेलर्स से खरीदा था सोना
उज्जैन। साइबर ठगी की राशि से गोल्ड खरीदी करने वाले 3 ठगों को माधवनगर थाना पुलिस...