श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व के आठवें दिन शुक्रवार को कोटितीर्थ के तट पर प्रात: 8 बजे से श्री गणेश पूजन हुआ

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व के आठवें दिन शुक्रवार को कोटितीर्थ के तट पर प्रात: 8 बजे से श्री गणेश पूजन हुआ। इसके बाद श्री कोटेश्‍वर महादेव भगवान का पूजन-आरती के साथ अभिषेक किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राम्‍हणों ने एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से भगवान का अभिषेक किया। दोपहर 3 बजे संध्या पूजन के पश्चात भगवान महाकाल को पगड़ी अर्पित कर उमा महेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल को रजत मुंड-माला, छत्र अर्पित किए गए। भगवान महाकाल 15 फरवरी…

Read More

आर्यसमाज में स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

बड़नगर। आर्यसमाज में गुरुवार को स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ देव पूजा, यज्ञ, सतसंग, भजन, वेद कथा का आयोजन रखा गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। यज्ञ में आर्यसमाज के पूर्व प्रधान बालकृष्ण पोरवाल यज्ञ के मुख्य यजमान रहे। आर्यसमाज के अध्यक्ष सतीश चन्द्र ओझा भी उपस्थित रहे। यज्ञ के ब्रह्म पंडित श्री नाथुलाल शर्मा ने दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। यज्ञ में लोकेंद्र चांदीवाला, माणकलाल राठोड़, जमनालाल जाट, रमेश राठोड़, सरिता यादव, राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। जानकारी दीपक टेपन ने दी।

Read More

चतुर्थी के दिन निकलेगी विशाल फाग यात्रा

बड़नगर। हिंदू उत्सव समिति के बैनर तले प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल राधा कृष्ण फाग यात्रा आयोजित की जाना है जो रंग पंचमी के एक दिन पूर्व दिनांक 7 मार्च शनिवार को शिवाजी रोड से निकलेगी ।निकलने वाली फाग यात्रा को लेकर विगत दिवस गीता भवन में एक चयनित कार्यकतार्ओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें फाग यात्रा को लेकर कार्य योजना बनाई और नगर के सभी महिला पुरुषों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया है।

Read More

शिक्षा से उज्ज्वल होता है भविष्य, शिक्षा समाज और देश की नींव

शुजालपुर। शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षा के माध्यम से ही युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनता है और देश को सशक्त दिशा मिलती है। यह बात प्रदेश महामंत्री एवं नगरपालिका अध्यक्ष बबीता बेनी प्रसाद परमार ने द परफेक्ट कोचिंग संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। अर्धसैनिक बलों में सात विद्यार्थियों के चयन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज का आईना है और मेहनत, अनुशासन व समर्पण से ही सफ लता प्राप्त की जा…

Read More

खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी, 2 ट्रैक्टर-ट्राली 1 डंपर जब्त

गुना। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निदेर्शानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में आकस्मिक भ्रमण कर अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा आज आरोन और गुना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आरोन में 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत खनिज और गुना क्षेत्र में गिट्टी का डम्पर रॉयल्टी में उल्लेखित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिला खनिज अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि भ्रमण के…

Read More

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा 604 फीफा फुटबॉल का वितरण

सुसनेर। अंतर्गत संचालित समस्त सूचीबद्ध शासकीय, अशासकीय एवं केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा 604 फीफा फुटबॉल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम भारत सरकार की फुटबॉल फॉर स्कूल्स योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में फुटबॉल खेल के प्रति रुचि विकसित करना तथा विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में…

Read More

हाईस्कूल खारपा में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

जीरापुर (खारपा)। शासकीय हाईस्कूल खारपा में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम निवास धाकड़ (नायब तहसीलदार) रहे। विशेष अतिथि के रूप में अमित कुमार (इंडीग्रिड), संतोष कुमार सिंह (सहयोग केयर सोसाइटी), मोहन लाल शर्मा (पूर्व प्राचार्य) एवं महेश भावसार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें प्राचार्य राधेश्याम पुरविया ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात जूनियर छात्र-छात्राओं ने…

Read More

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक प्लान पुलिस करेगी क्राउड मैनेजमेंट, 40 मिनट में होंगे दर्शन

उज्जैन।महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने एक बार फिर गूगल मैप की मदद ली है। नववर्ष की तरह इस बार भी वाहनों से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और आईटी टीम मिलकर मैप रूट को नियंत्रित करेगी। जहां भीड़ अधिक होगी या पार्किंग फुल हो जाएगी, वह रास्ता या पार्किंग लोकेशन मैप पर दिखाई नहीं जाएगी, ताकि ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन सुचारु रखा जा सके।10 लोगों की टीम तैयार कर रही खास मैप-एडिशनल एसपी राहुल देशमुख ने बताया…

Read More

फसल बचाने तार फेंसिंग में छोड़ा करंट, मासूम की मौत:खेत की मेड़ पर पड़ा मिला शव,

उज्जैन।उज्जैन से करीब 17 किमी दूर पिपलिया बिछा गांव में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के घर के पास एक किसान ने जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर करंट वाली तार फेंसिंग कर रखी थी। खेलते समय बच्चा करंट वाले तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पंवासा थाना प्रभारी गुमर सिंह मंडलोई ने बताया कि 11 वर्षीय अरकान शाह कक्षा 6 का छात्र था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से…

Read More

एयरपोर्ट पर पिंजरे में फंसा सियार:रनवे के पास से पकड़ा , वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर एक बार फिर जंगली जानवरों की मौजूदगी ने विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रनवे के पास लगाए गए पिंजरे में एक सियार पकड़ा गया, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि विमानों की सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट परिसर में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रनवे और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। नियमित जांच के दौरान एक पिंजरे में…

Read More