बड़नगर। आर्यसमाज में गुरुवार को स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ देव पूजा, यज्ञ, सतसंग, भजन, वेद कथा का आयोजन रखा गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। यज्ञ में आर्यसमाज के पूर्व प्रधान बालकृष्ण पोरवाल यज्ञ के मुख्य यजमान रहे। आर्यसमाज के अध्यक्ष सतीश चन्द्र ओझा भी उपस्थित रहे। यज्ञ के ब्रह्म पंडित श्री नाथुलाल शर्मा ने दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। यज्ञ में लोकेंद्र चांदीवाला, माणकलाल राठोड़, जमनालाल जाट, रमेश राठोड़, सरिता यादव, राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। जानकारी दीपक टेपन ने दी।
आर्यसमाज में स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया