पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा 604 फीफा फुटबॉल का वितरण

सुसनेर। अंतर्गत संचालित समस्त सूचीबद्ध शासकीय, अशासकीय एवं केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा 604 फीफा फुटबॉल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम भारत सरकार की फुटबॉल फॉर स्कूल्स योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में फुटबॉल खेल के प्रति रुचि विकसित करना तथा विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी श्रीमती शक्ति राउत, एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव, खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी तथा सांदीपनी स्कूल सुसनेर के प्राचार्य नरेंद्र लोहार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी शक्ति राउत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में फीफा के सहयोग से बच्चों में फुटबॉल के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से नवोदय विद्यालय के माध्यम से फुटबॉल उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त कर ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment