उज्जैन। देवास की ओर से उज्जैन आ रहा लोडिंग वाहन रात में 11:30 बजे के लगभग ग्राम चंदेसरा के यहां अचानक अनियंत्रित हो गया और पलटी खा गया। घटनाक्रम होते ही चालक मौके से भाग गया। लोडिंग वाहन में सुमन पति स्व. जगदीश परमार 40 साल, आशा पति ईश्वरलाल 43 साल, सुगन बाई पति मदनलाल नरवरिया 60 साल, पुष्पा पति अमृतलाल 58 साल और गीता पति रामचन्द्र सोनवाल 60 साल निवासी प्रेमनगर गदा पुलिया सवार थी, सभी घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुचाया…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
जहरीला पदार्थ खाने के बाद जीजा को किया फोन
उज्जैन। बड़ोद के ग्राम फूलखेड़ी से गुरुवार-शुक्रवार रात जीवन पिता गंगाराम 31 साल को उज्जैन लेकर आ रहे थे, आगर रोड मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही जीवन की मौत हो गई, डॉक्टर ने चेकअप किया और मामले की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची तो सामने आया कि जीवन ने जहरीला पदार्थ खाया था, हालत बिगड़ने पर उसने अपने जीजा जगन्नाथ को मोबाइल पर कॉल किया था, जीजा उसे तलाशते हुए गांव से बड़ोद तक पहुंचे थे। जहां जीवन बेसुध हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने…
Read Moreअयोध्या की यात्रा कर ट्रेन से लौटे वृद्ध की मौत
उज्जैन। भाटपचलाना क्षेत्र के ग्राम जलोदा संजर के रहने वाले 68 वर्षीय चंदर 5 दिन पहले अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने गए थे, उनके गांव के आसपास के कुछ लोग भी मिल गए थे। सभी ने साथ दर्शन किए और शुक्रवार को वापस ट्रेन से उज्जैन लौटे। प्लेटफार्म से स्टेशन के बाहर आते समय ब्रिज के समीप लिफ्ट के पास वृद्ध चंदर गश खाकर गिर पड़े, उनके साथ ग्राम मलोडा का रहने वाला भेरूलाल था, वह जीआरपी की मदद से चरक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद…
Read Moreधारदार बक्का दिखाकर लोगों धमका रहा था बदमाश
उज्जैन। दिनदहाड़े धारदार बक्का दिखाकर आने जाने वाले लोगों को बदमाश डरा धमका रहा था। कुछ लोगों ने बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार को सूचना देकर बताया कि बंगरेड चौराहा पर एक बदमाश बड़ी घटना कर सकता है उसके पास लोहे का बक्का है। थाना प्रभारी ने एएसआई नारायण सिंह वास्कले, सुनील देवके, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, आरक्षक नारायण सरा को बदमाश की धरपकड़ के भेजा। पुलिस वाहन आता देख बदमाश ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड़ लिया। उसके पास से धारदार हथियार जप्त…
Read Moreव्यापक एवं कडी सुरक्षा के साथ प्रशासनिक व्यवस्था की गई,40 मिनट में दर्शन की तैयारी महाशिवरात्रि के लिए उज्जैन तैयार,श्रद्धालुओं का इंतजार -रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तय की,10 लाख श्रद्धालुओं का आगमन संभावित
उज्जैन । भगवान श्री महाकालेश्वर के मंदिर में शिवनवरात्रि का पर्व बडी ही धूमधाम एवं विधिविधान के साथ मनाया जा रहा है।अष्टम दिवस शुक्रवार को मंदिर में संध्या आरती से पूर्व भगवान को आकर्षक एवं मनमोहक उमा महेश स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं का आगमन संभावित है। सुरक्षा से लेकर मंदिर व्यवस्था एवं प्रशासन को श्रद्धालुओं के आगमन का इंतजार है। इस दौरान 40 मिनिट में दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा…
Read Moreहायर सेकेंडरी के दुसरे पेपर में भी कोई नकलची नहीं मिला
उज्जैन। माध्यमिक शिक्षा मंडल की जारी परीक्षाओं में शुक्रवार को हायर सेकेंडरी का दुसरा पेपर आयोजित किया गया। इसमें भी जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय दलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जांच में एक भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है। परीक्षा केंद्रों पर सतत रूप से दलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने से परीक्षा में सख्ती की स्थिति बनी हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र खत्री के अनुसार शुक्रवार को हायर सेकेंडरी का दुसरा प्रश्न –पत्र जिले के कुल 77 में से 74 केंद्रों पर आयोजित किया गया। जिले के…
Read Moreखुसूर-फुसूर हादसे के बाद भी नहीं आई गंभीरता… हमारी आदत है कि हम सांप निकलने के बाद लाठी पीटते हैं
खुसूर-फुसूर हादसे के बाद भी नहीं आई गंभीरता… हमारी आदत है कि हम सांप निकलने के बाद लाठी पीटते हैं। वो भी मसानिया संकल्प के साथ। वक्त के साथ संकल्प गायब हो जाता है। नीमच के पास मधुमक्खियों के हादसे में कंचनबाई बच्चों को बचाने में शहीद हो गई । इस हादसे ने यह तय किया था कि आंगनवाडी,प्राथमिक एवं अन्य विद्यालय भवनों के पास वृक्षों पर मधुमक्खियों के छत्ते खतरे की घंटी बजा रहे हैं। इनसे कभी भी हादसा होना संभावित है। इस घटना से भी हमने सबक नहीं…
Read Moreधमकाया माफिया लारेंस विश्नोई गैंग ने मध्यप्रदेश में पैर पसारे…! -एक से 10 करोड एवं दुसरे से 5 करोड की जबरिया वसूली के लिए दी धमकी
इंदौर। माफिया लारेंस विश्नोई गैंग अब मध्यप्रदेश में भी पैर पसारने लगा है। हाल ही में पिछले तीन दिनों में प्रदेश के अशोक नगर एवं इंदौर के एक-एक व्यापारी को अत्याधुनिक तरीके से लारेंस गैंग के नाम से जबरिया वसूली के लिए धमकाया गया है। अशोक नगर के व्यापारी से 10 करोड एवं इंदौर के व्यापारी से 5 करोड की मांग की गई है। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है,अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लारेंस गैंग ने ही यह धमकी दी है। देश के…
Read Moreश्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व के आठवें दिन शुक्रवार को कोटितीर्थ के तट पर प्रात: 8 बजे से श्री गणेश पूजन हुआ
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व के आठवें दिन शुक्रवार को कोटितीर्थ के तट पर प्रात: 8 बजे से श्री गणेश पूजन हुआ। इसके बाद श्री कोटेश्वर महादेव भगवान का पूजन-आरती के साथ अभिषेक किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राम्हणों ने एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से भगवान का अभिषेक किया। दोपहर 3 बजे संध्या पूजन के पश्चात भगवान महाकाल को पगड़ी अर्पित कर उमा महेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल को रजत मुंड-माला, छत्र अर्पित किए गए। भगवान महाकाल 15 फरवरी…
Read Moreआर्यसमाज में स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
बड़नगर। आर्यसमाज में गुरुवार को स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ देव पूजा, यज्ञ, सतसंग, भजन, वेद कथा का आयोजन रखा गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। यज्ञ में आर्यसमाज के पूर्व प्रधान बालकृष्ण पोरवाल यज्ञ के मुख्य यजमान रहे। आर्यसमाज के अध्यक्ष सतीश चन्द्र ओझा भी उपस्थित रहे। यज्ञ के ब्रह्म पंडित श्री नाथुलाल शर्मा ने दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। यज्ञ में लोकेंद्र चांदीवाला, माणकलाल राठोड़, जमनालाल जाट, रमेश राठोड़, सरिता यादव, राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। जानकारी दीपक टेपन ने दी।
Read More