हायर सेकेंडरी के दुसरे पेपर में भी कोई नकलची नहीं मिला

उज्जैन।  माध्यमिक शिक्षा मंडल की जारी परीक्षाओं में शुक्रवार को हायर सेकेंडरी का दुसरा पेपर आयोजित किया गया। इसमें भी जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय दलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जांच में एक भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है। परीक्षा केंद्रों पर सतत रूप से दलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने से परीक्षा में सख्ती की स्थिति बनी हुई है।

जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र खत्री के अनुसार शुक्रवार को हायर सेकेंडरी का दुसरा प्रश्न –पत्र जिले के कुल 77 में से 74 केंद्रों पर आयोजित किया गया। जिले के 3 परीक्षा केंद्र मात्र दसवीं की परीक्षा के लिए निर्धारित हैं।हायर सेकेंडरी का शुक्रवार को भौतिक शास्त्र,अर्थशास्त्र,एनिमल हस्बेंड्री का प्रश्न –पत्र था। डीईओ के अनुसार शुक्रवार की परीक्षा के दौरान उनके जिला स्तरीय दल ने 5 एवं सहायक संचालक गिरीश तिवारी के दल ने 8 केंद्रों पर निरीक्षण किया है। इसके अलावा विकासखंड स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के दल के साथ प्रत्येक विकासखंड के 6 दलों ने भी अपने अपने क्षेत्रों में सतत रूप से परीक्षाओं का निरीक्षण किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment