तस्करों पर कार्रवाई करते हुए किया 120 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त:आरोपी गिरफ्तार

नीमच –  प्रदेश के साथ नीमच जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी जावद हर्ष राठौड़ के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ प्रभारी मुरालाल भाभर के नेतृत्व में…

Read More

शुरू होगा बारिश का तीसरा दौर:कहीं भारी कहीं कम होगी बारिश; बंधकयोग समाप्त होने से संभावना

भोपाल।मध्यप्रदेश में 20 जुलाई से वर्षा का तीसरा नक्षत्र पुष्य शुरू हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में एक जैसी बारिश नहीं होगी। कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं सामान्य या कम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 18 जुलाई की रात चंद्रमा के कन्या राशि में प्रवेश के साथ लंबे समय से बना बंधक योग भी समाप्त हो गया है। ज्योतिषाचार्य  के अनुसार भारतीय ज्योतिष में वर्षा का आकलन आठ प्रमुख नक्षत्रों के आधार पर किया जाता है। इनमें पुष्य वर्षा का तीसरा नक्षत्र…

Read More

MP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी:विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी

 भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड, यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रविवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यूसीसी विधेयक-2026 के ड्राफ्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा का सत्र कल से शुरू हो रहा है।कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार विधेयक को विधानसभा में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। समानता भारतीय संस्कृति और मूल्यों का अभिन्न हिस्सा रही है।…

Read More

अमेरिका से अनडॉक्युमेंटेड 18 हजार भारतीय डिपोर्ट होंगे: अपील,या वकील करने का मौका नहीं

न्यूयॉर्क।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डिपोर्टेशन का बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है। अमेरिका में 18 हजार अनडॉक्युमेंटेड (बिना दस्तावेज) भारतीय निशाने पर आ गए हैं।इस बार भी ट्रम्प प्रशासन डिपोर्टेशन के लिए सैन्य विमानों के इस्तेमाल की तैयारी में है, जो उनकी सख्त इमिग्रेशन नीति की सबसे चर्चित तस्वीर बन चुका है।अनडॉक्युमेंटेड भारतीयों को न अपील, न दलील और न ही वकील करने का मौका मिलेगा। ट्रम्प की आईसीई (इमिग्रेशन कस्टम्स एंड एनफोर्समेंट) की टीमें लगातार छापे मार रही हैं। डिपोर्टेशन अभियान ने बिना दस्तावेज वाले भारतीयों…

Read More

ईरान बोला- अमेरिका का MQ-9 ड्रोन मार गिराया: US ने लगातार तेहरान पर बम बरसाए

तेल अवीव/तेहरान।ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया। ईरानी सरकारी मीडिया ने ड्रोन गिराने का वीडियो भी जारी किया है।IRGC के मुताबिक, उसने अपने नए डिफेंस सिस्टम से ड्रोन को निशाना बनाया। हालांकि अमेरिका ने अब तक न तो ड्रोन गिराए जाने के दावे की पुष्टि की है और न ही जारी वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।MQ-9 रीपर अमेरिकी सेना का अत्याधुनिक मानव रहित ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल…

Read More

तेज रफ्तार कार गुमटी में घुसी:रिवर्स लेते बाइकों को मारी टक्कर, पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी

इंदौर। लसूडिया  क्षेत्र में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार चाय की गुमटी में घुस गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने कार रिवर्स लेने की कोशिश में दो बाइक को भी टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ड्राइवर की तलाश कर रही है।घटना स्कीम नंबर-78 स्थित टेलीपरफॉर्मेंस के बाहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार में आई और संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे लगी चाय की…

Read More

पोस्टल असिस्टेंट की हत्या के आरोपी पति की लाश मिली:रेलवे ट्रैक पर मिला शरीर, सिर गायब

इंदौर। पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव मिला है। गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर मिले शव का सिर धड़ से गायब है। पैंट की जेब से अखिलेश के दस्तावेज बरामद हुए।पुलिस ने कहा है कि परिजन से पहचान कराने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। इंदौर पुलिस समेत अखिलेश के परिजन गंजबासौदा के लिए निकल गए हैं।शहर थाना टीआई संजय वेदिया ने कहा- गंजबासौदा और पवई के बीच रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 925 पर एक शव पड़े होने की सूचना…

Read More

जम्मू में बादल फटे, 11 लोगों की मौत: उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड से नुकसान

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गए। बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। पुंछ के सुरनकोट में लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया। उस वक्त घर में 8 लोग थे। इनमें 2 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के शव बरामद किए गए।किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा। राजौरी में भी भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं।उत्तराखंड…

Read More

अस्पताल से शिफ्ट करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका;-वांगचुक- 20 जुलाई को दूसरा आंदोलन-

नई दिल्ली।दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग की है। पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। आंगमो का कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। इस मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है।                              …

Read More

क्रेडिट कार्ड पर आफर का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ठगे 60 हजार

उज्जैन। शिवाजी पार्क में कालोनी में रहने वाले 68 वर्षीय सत्येन्द्र पिता विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। 12 जुलाई को उन्होने फेसबुक पर विज्ञापन देखा, जिसमें सेवानिवृत्त बैंककर्मियों को क्रेडिट कार्ड पर विशेष आॅफर की बात लिखी गई थी।उन्होने विज्ञापन पर क्लिक किया, कुछ देर बाद आईसीआईसीआई बैंक से उनके पास कॉल आ गया। बताया गया कि क्रेडिट कार्ड पर विशेष आॅफर है और लिमिट बढ़ाई जा रही है। सत्येन्द्र श्रीवास्तव बातों में आ गये, कॉल धारक ने लिंक भेज फोटो के साथ के्रडिट कार्ड नम्बर मांग…

Read More