उज्जैन। शिवाजी पार्क में कालोनी में रहने वाले 68 वर्षीय सत्येन्द्र पिता विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। 12 जुलाई को उन्होने फेसबुक पर विज्ञापन देखा, जिसमें सेवानिवृत्त बैंककर्मियों को क्रेडिट कार्ड पर विशेष आॅफर की बात लिखी गई थी।उन्होने विज्ञापन पर क्लिक किया, कुछ देर बाद आईसीआईसीआई बैंक से उनके पास कॉल आ गया। बताया गया कि क्रेडिट कार्ड पर विशेष आॅफर है और लिमिट बढ़ाई जा रही है। सत्येन्द्र श्रीवास्तव बातों में आ गये, कॉल धारक ने लिंक भेज फोटो के साथ के्रडिट कार्ड नम्बर मांग लिया। कुछ देर बाद मैसेज मिला की उनके खाते से एक बार 10 हजार और दूसरी बार में 50 हजार का ट्रांजेक्शन हुआ है।अपने साथ आॅनलाइन धोखाधड़ी होने पर उन्होने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जहां से ई-एफआईआर माधवनगर थाना पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 318 (4) भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण दर्ज किया है। बैंक के माध्यम से 60 हजार का ट्रांजेक्शन किस खाते में हुआ है, इसकी जानकारी जुटाकर धोखाधड़ी करने वाले का पता लगाया जा रहा है।
क्रेडिट कार्ड पर आफर का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ठगे 60 हजार