उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी नरेश पासी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।इस मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह चलता रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि फरार आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।