पुंछ के सुरनकोट में लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया। उस वक्त घर में 8 लोग थे। इनमें 2 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के शव बरामद किए गए।किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा। राजौरी में भी भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं।उत्तराखंड में शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े- खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया।झारखंड के रांची में शनिवार को भारी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के ऊपर एक बार फिर मानसूनी बादल छाए हुए नजर आए। यूपी में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रयागराज में जलस्तर बढ़ने से उफान पर बहती गंगा नदी ने सभी घाटों को डुबो दिया है।असम में इन दिनों बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुवाहाटी में लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है।अरुणाचल में बाढ़ से डेढ़ लाख प्रभावित, केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड-अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन के इस दौर में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और 1,49,257 लोग प्रभावित हुए हैं। मानसून की मार से कुल 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव प्रभावित हुए हैं।, कैलाश-मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था, जिसमें 50 तीर्थयात्री शामिल हैं धारचूला बेस कैंप में रोक दिया गया है। बेस कैंप के इंचार्ज धन सिंह बिष्ट ने बताया कि गरबाधार में भूस्खलन के कारण गुंजी जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
जम्मू में बादल फटे, 11 लोगों की मौत: उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड से नुकसान
नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गए। बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है।