इंदौर। पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव मिला है। गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर मिले शव का सिर धड़ से गायब है। पैंट की जेब से अखिलेश के दस्तावेज बरामद हुए।पुलिस ने कहा है कि परिजन से पहचान कराने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। इंदौर पुलिस समेत अखिलेश के परिजन गंजबासौदा के लिए निकल गए हैं।शहर थाना टीआई संजय वेदिया ने कहा- गंजबासौदा और पवई के बीच रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 925 पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि पटरी पर सिर्फ धड़ पड़ा है। सिर गायब है। जेब की तलाशी लेने पर अखिलेश सोनी का आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिले।वेदिया ने बताया कि पुलिस ने रेलवे ट्रैक के आसपास करीब 6 किलोमीटर तक जांच की, लेकिन सिर नहीं मिला।
पोस्टल असिस्टेंट की हत्या के आरोपी पति की लाश मिली:रेलवे ट्रैक पर मिला शरीर, सिर गायब