उज्जैन। काम दिलाने के बहाने नाबालिग के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी, आरोपी नाबालिग को छोड़कर भाग निकला था। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। नागझिरी थाना एसआई पूजा सोलंकी ने बताया कि रतलाम की रहने वाली नाबालिग थाना क्षेत्र में चौकीदारी करने वाले मामा के यहां रह रही थी। 16 जून को नाबालिग लापता हो गई। परिजनों ने उसके नहीं मिलने पर तलाश शुरू…
Read MoreDay: July 18, 2026
हिरासत में आने पर बेग से मिले 1.17 लाख के उपकरण रिमांड पर नर्मदा-क्षिप्रा परियोजना के वॉल्व चुराने वाला
उज्जैन। नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना में लगाये गये उपकरण (वॉल्व) चोरी करने वाला बदमाश हिरासत में आ गया। उसके पास से 1.17 लाख से अधिक कीमत के वॉल्व बरामद किये गये है। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लिया। तराना थाना प्रभारी रामनारायणसिंह भदौरिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नर्मदा-क्षिप्रा परियोजना में किसानों के खेतों में डाली गई पाइप लाइन के ओएमएस बॉक्स से पीएफसी वॉल्व चोरी होने की शिकायत परियोजना अधिकारियों द्वारा की गई थी। पुलिस के साथ परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी नजर रख रहे…
Read Moreसंभागीय मुख्यालय पर थोक औषधि विक्रेताओं तक दायरे को बढाया गया “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान में ड्रग निरीक्षक भी उतरे मैदान में – नारकोटिक्स एवं कोडिंग ड्रग पर अंकुश के लिए जिलों में मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच तेज हुई
उज्जैन। “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान में औषधि विभाग भी मैदान में उतर आया है। इसके चलते अब नशेडियों द्वारा उपयोग ली जाने वाली औषधियों के फिजूल विक्रय पर रोक लगाने की तैयारी हो गई है। संभागीय मुख्यालय उज्जैन में मेडिकल स्टोर्स से लेकर अब थोक विक्रेताओं को दायरे में लिया गया है। रतलाम,मंदसौर सहित संभाग के सभी जिलों में मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है। उज्जैन कलेक्टर रोशनकुमारसिंह के निर्देश पर जिले में औषधि निरीक्षकों ने नशे के विरूद्ध कार्रवाईयों को तेज कर दिया…
Read Moreसिंहस्थ श्रद्धालुओं के लिए आगर के ग्राम आंकली में बनेगा होल्डिंग स्टेशन
उज्जैन। आगामी सिंहस्थ 2028 में आने वाले संभावित 30 करोड से अधिक श्रद्धालुओं के लिए आसपास के जिलों में होल्डिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। इंदौर-कोटा मार्ग इसमें प्रमुख रहने वाला है। इस मार्ग पर मध्यप्रदेश का पहला जिला आगर –मालवा है जहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग स्टेशन की जमीन तय कर ली गई है। यहां पर एक हजार वाहनों की पार्किंग क्षमता के साथ होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। हाल ही में आगर-मालवा जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन…
Read Moreउज्जैन संभाग के 4 थे जिले में विकास प्राधिकरण के गठन की प्रशासनिक तैयारी तेज मंदसौर में भी विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद तेज
उज्जैन। उज्जैन संभाग के 4 थे जिले में विकास प्राधिकरण के गठन की प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। मंदसौर कलेक्टर ने प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संभाग के उज्जैन,देवास, रतलाम जिला मुख्यालयों पर पूर्व से ही विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। अब मंदसौर में इसकी कवायद तेज हो गई है। इसके गठन से शहर के चहुमुखी विकास के मार्ग खुलेंगे।मंदसौर शहर क्षेत्र के चहूमुखी विकास को नवीन आयाम देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मंदसौर विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित…
Read Moreसडकों पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने वाली गैंग सफेद वाहन से इस दौरान पूरी तरह से घंटाघर क्षेत्र में सक्रिय
खुसूर-फुसूर गैंग की अजब गजब कार्रवाई… बात शुक्रवार रात की शहर के घंटाघर टावर की है। पूरे मामले को देखने वाले गैंग की कार्रवाई को गैंग की अजब गजब कार्रवाई बोलने से नहीं चुके हैं। हुआ यूं की रात 8 बजे के लगभग एक छोटे भारवाहक वाहन से दो व्यक्ति घंटाघर के उस क्षेत्र में पहुंचे जहां कारों की पार्किंग की जाती है। यहीं पर किलो से कपडे बेचने के कारोबार की दुकान है। शहर की संस्था की सडकों पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने वाली गैंग सफेद वाहन से इस दौरान…
Read Moreमंगलनाथ रोड पर सांदीपनि आश्रम के सामने सड़क पर बेतरतीब पार्किंग, रोज लग रहा जाम ई-रिक्शा, ऑटो और मैजिक सहित अन्य वाहन बीच सड़क पर खड़े रहने से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को यहां से निकलने में हो रही परेशानी
उज्जैन। महाकाल मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। इन दिनों मंगलनाथ रोड स्थित सांदीपनि आश्रम के सामने सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे ही नहीं, बल्कि कई बार बीच सड़क पर भी ई-रिक्शा, ऑटो, मैजिक और अन्य वाहन खड़े रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। मंगलनाथ रोड शहर का प्रमुख धार्मिक मार्ग है। इसी मार्ग पर मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, सिद्धवट और अंगारेश्वर…
Read Moreदिनदहाड़े हुई तीन चोरियों का खुलासा: शातिर आरोपी गिरफ्तार; 3.36 लाख का माल बरामद
मंडलेश्वर। पुलिस ने क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई तीन चोरियों का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल ने किया। उन्होंने बताया आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख 36 हजार रुपए का चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। एडिशनल एसपी ने बताया 27 अप्रैल को ग्राम झापड़ी तथा 12 मई को ग्राम चोली और वासलीकुंडिया में दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं हुई थीं।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी…
Read Moreगड़ा धन निकालने के नाम पर किसान से ठगे 11 लाख, 4 शातिर ठगों को किया गिरफ्तार
मन्दसौर। जिले के अफजलपुर थाना पुलिस ने धन दोगुना करने और गड़ा धन निकालने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना प्रभारी हरीश मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में संलिप्त चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई फरियादी गोपाल पिता रामेश्वर धाकड़ निवासी चिकलाना (रतलाम) की शिकायत पर की गई, जिसने अपनी आपबीती बताते हुए पुलिस को तांत्रिक क्रिया के नाम पर हुई लाखों रुपये की ठगी की जानकारी दी थी।जानकारी अनुसार, आरोपी पृथ्वीराज ने…
Read Moreजावद में ओम शिव गोरक्षनाथ आश्रम मेंसंत से कथित मारपीट :शिकायत दर्ज
नीमच। जिले के जावद मे नीमच रोड स्थित सीएम राइज स्कूल के पीछे ओम शिव गोरक्षनाथ आश्रम में कथित मारपीट और कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसमें दो-तीन लोगों के नाम पीड़ित आश्रम के मोजनाथ गुरु बृहस्पति नाथ ने कुछ लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। इस घटना का कथित वीडियो भी सामने आने की बात बताई गई है।घटना मे घायल गुरु का उपचार नीमच जिला अस्पताल में चल रहा है। जिनके हाथ व पैर में चोट और फ्रैक्चर तथा …
Read More