दुकान के सामने शराब पीने से रोका तो ईंट से हमला दुकानदार की अस्पताल मे मौत

नीमच । शहर के उपनगर  ग्वालटोली नाके पर चाय की दुकान वाले लालाराम ग्वाला की चाय दुकान के  बाहर शराब पीने से रोकने पर ईद से हमला करने की घटना हुई। ग्वालटोली नाके पर बालाजी टी स्टॉल के बाहर हुआ विवाद मे  लालाराम ग्वाला 45वर्ष को  ईट सर में गंभीर चोट लग गईl जिसके बाद उपचार के दौरान अस्पताल में अगले दिन उनकी मौत हो गई ।
दुकानदार लालाराम विवाद के दौरान आरोपी कैलाश ने ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से लालाराम मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन और आसपास के लोग उन्हे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कैंट थाना पुलिस ने आरोपी कैलाश 50 वर्ष निवासी रामपुरा को हिरासत में  लिया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस आरोपी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है।
 जिसने दुकान के सामने शराब पीना चाहिए जिसे मना किया किसी विवाद में दुकानदार को गंभीर चोट लगने से उसकी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीवान चौक, ग्वालटोली निवासी लालाराम पिता हीरालाल ग्वाला बालाजी टी स्टॉल पर साफ-सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान कैलाश दुकान के बाहर शराब पी रहा था। लालाराम ने उसे दुकान के बाहर शराब पीने से मना किया इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। और सर में चोट लगने की घटना से मौत जैसी गंभीर बात हो गई  l फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment