उज्जैन। महाकाल मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। इन दिनों मंगलनाथ रोड स्थित सांदीपनि आश्रम के सामने सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे ही नहीं, बल्कि कई बार बीच सड़क पर भी ई-रिक्शा, ऑटो, मैजिक और अन्य वाहन खड़े रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। मंगलनाथ रोड शहर का प्रमुख धार्मिक मार्ग है। इसी मार्ग पर मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, सिद्धवट और अंगारेश्वर…
Read More