उज्जैन।उज्जैन के मालनवासा स्थित बाल संप्रेषण गृह में चल रही गंभीर अनियमितताओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। उज्जैन प्रवास पर आईं बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान संस्थान के बच्चों ने उनके सामने शिकायत की थी। इसके बाद संप्रेषण गृह के प्रभारी अधीक्षक प्रतापसिंह परस्ते एवं होमगार्ड के चार जवानों को हटा दिया गया है। दो दिवसीय प्रवास पर आई अध्यक्ष दुसरे दिन मंगलवार को संप्रेषण गृह पहुंची थी । यहां उन्हें पौधारोपण भी करना था।…
Read MoreDay: June 2, 2026
जुटे किसान एवं पहुंचे तहसील कार्यालय जमीन अधिग्रहण व मुआवजे की समस्या को सिलसिलेवार रखा किसान संघ के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
उज्जैन। जमीन अधिग्रहण एवं मुआवजा में आने वाली समस्या को लेकर उज्जैन के किसान एक जुट हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को आने वाली समस्याओं को एकजाई करते हुए सिलसिलेवार तहसील प्रशासन को इससे अवगत करवाया है। किसान संघ के बैनर तले इसे लेकर एक ज्ञापन एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग को सौंपा गया है। संघ के जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना के अनुसार जिला कार्यालय पर समस्या को लेकर किसाना एकजुट हुए और उसके उपरांत तहसील कार्यालय पहुंचे थे। यहां किसान हितों में नारेबाजी करने के उपरांत ज्ञापन सौंपते हुए आने वाली समस्याओं का…
Read Moreसड़क चौड़ीकरण की खुदाई में फूटी मुख्य पेयजल पाइपलाइन, बड़नगर रोड पर पानी के फव्वारे चले ठेकेदार की लापरवाही से रोज हो रहा पानी का अपव्यय, शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
उज्जैन। शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान ठेकेदारों की लापरवाही के कारण पेयजल पाइपलाइनें लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। मंगलवार को बड़नगर रोड स्थित हनुमानगढ़ी के समीप पंचायती अखाड़े के पास अंबोदिया डैम से आने वाली मुख्य पेयजल पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही तेज दबाव के साथ पानी फव्वारे चलने लग गए और कुछ ही देर में सड़क पर पानी फैल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीएचई अधिकारी पाइपलाइन फूटने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा…
Read Moreविश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्य प्रगतिरत
उज्जैन,। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्य प्रगतिरत है। रविवार शाम को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लेते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेज गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि एक माह बाद ही श्रावण महीना प्रारंभ होगा। श्रावण माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के…
Read Moreचार चीनी नागरिकों की जानकारी छुपाने के मामले में रतलाम के होटल संचालक एवं मैनेजर पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन। रतलाम के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अजंता पैलेस होटल के संचालक डॉ. सुभाष अग्रवाल निवासी पैलेस रोड, रतलाम तथा होटल मैनेजर शिवसिंह राठौर निवासी अजंता होटल परिसर, रतलाम द्वारा विदेशी नागरिकों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया अनुसार प्रस्तुत नहीं करना पाया गया। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध आप्रवास एवं विदेशी विषयक अधिनियम, 2025 की धारा 20(1) सहपठित धारा 23(बी) के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।जांच में होटल के रजिस्टर से सामने आया कि चीन के चार नागरिक MR. Xu Hu, Mr.…
Read Moreमघाट पर राजस्थान से आए श्रद्धालु डूबने से बचा:SDRF और होमगार्ड के जवानों ने बचाई जान;
उज्जैन। मंगलवार शाम रामघाट पर एक बड़ा हादसा टल गया। राजस्थान के सिरस से आए एक श्रद्धालु शिप्रा नदी में डूबने लगे, लेकिन मौके पर तैनात SDRF और होमगार्ड के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उनकी जान बचा ली। यह घटना शाम करीब 6 बजे हुई, जब 28 वर्षीय प्रेम कुमार, पिता जयप्रकाश, शिप्रा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।श्रद्धालु को संकट में देख ड्यूटी पर मौजूद SDRF जवान आशीष यादव और होमगार्ड जवान दीपक पटेल, जितेंद्र सिंह,…
Read Moreमहाकाल थाने पर हंगामा:पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
उज्जैन। नलिया बाखल हत्याकांड में सोमवार शाम को मृतक मोहित के परिजनों ने महाकाल थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ परिजनों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर डालने की कोशिश भी की।परिजनों का आरोप है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और पुलिस द्वारा बयान दर्ज कराने बुलाए जाने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार व धक्का-मुक्की की गई।परिजनों का कहना है कि हत्या को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप…
Read Moreअमेरिका में गैरकानूनी रूप से रह रहे 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
न्यूयॉर्क।अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इन लोगों पर आरोप है कि वे अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें जल्द ही अमेरिका से बाहर भेजा जाएगा।अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने बताया कि 11 से 15 मई के बीच ऑपरेशन चेकमेट के तहत एरिजोना में कुल 52 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से 36 लोग ट्रक चला रहे थे। इनमें से 30 भारतीय है। बाकी 6 लोग मेक्सिको, एल साल्वाडोर और रूस…
Read Moreलेबनान पर इजराइली हमले से ट्रम्प नाराज:नेतन्याहू को फटकार लगाई, कहा- पागल हो गए क्या, तुरंत ये सब रोको
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।ट्रम्प ने सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात करते हुए लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने गुस्से में नेतन्याहू को ‘पागल’ कह दिया और उन पर एहसान न मानने का आरोप लगाया।रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान पर हमले के बाद ईरान ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि अगर इजराइली कार्रवाई जारी रही तो वह अमेरिका के साथ चल रही बातचीत छोड़ सकता है। इससे नाराज ट्रम्प ने नेतन्याहू को फोन किया। सूत्रों के…
Read More‘बोमा’ तकनीक से पकड़ी जाएंगी 100 नीलगाय:गांधी सागरअभयारण्य में करेंगे पुनर्वास
उज्जैन।उज्जैन में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए वन विभाग बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान की तैयारी कर रहा है। जिले में पहली बार ‘बोमा (Boma) तकनीक’ का उपयोग कर करीब 100 नीलगायों को पकड़ा जाएगा और उन्हें सुरक्षित रूप से गांधी सागर अभयारण्य में पुनर्वासित किया जाएगा।वन विभाग के डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि पिछले एक महीने से नीलगायों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इस दौरान 13 से 14 संभावित स्थानों का सर्वे किया गया। झुंड के…
Read More