खरगोन। करीब दो माह पहले 4 देशी पिस्टल और एक देशी कट्टे के पश्चिम बंगाल के बदमाश आमिनूल को भीकनगांव पुलिस ने पकड़ा था। आमिनूल को हथियार सप्लाय करने के मामले में करीब दो माह से पुलिस को छका रहा हथियार सप्लायर मोहनसिंग सिकलीगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 23 मई को को चौकी बमनाला की पुलिस टीम ने आमिनूल इस्लाम पिता साजाहान अली निवासी काशीमनगर नुतनपारा रायपुर थाना हरीहरपारा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल हाल मुकाम देवास नाका निपानिया इंदौर को 4 देशी पिस्टल व 1 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि यह हथियार सिगनूर के रहने वाले मोहनसिंग पिता अनोकसिंग टकराना सिकलीकर ने बनाकर सप्लाई किए है
। इसी जानकारी के आधार पर मोहनसिंग सिकलीगर की तलाश शुरु की थी। मोहनसिंग शातिर प्रवृत्ति का होकर अपने ठिकाने बार.बार बदल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, परिणामस्वरूप ग्राम गढी से उसे गिरफ्तार किया है। मोहन के खिलाफ खरगोन जिले सहित रोहतक हरियाणा, भिवानी हरियाणा, रेवाणी हरियाणा और दिल्ली दयालपुर थाने में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है।