हमने ईरान का न्यूक्लियर हथियार प्रोग्राम खत्म किया: ट्रम्प

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा स्टेट आॅफ द यूनियन भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला कर उसका न्यूक्लियर हथियार प्रोग्राम पूरी तरह खत्म कर दिया।

ट्रम्प ने कहा कि वे पहले कूटनीति से समस्या सुलझाना चाहते थे, लेकिन ईरान ने यह वादा नहीं किया कि वह हथियार नहीं बनाएगा। ट्रम्प ने गाजा में इजराइल और हमास के बीच हुए सीजफायर का भा जिक्र किया। उन्होंने इसे सफल डील बताया। इसके साथ ही वेनेजुएला को लेकर ट्रम्प ने कहा कि वह अब अमेरिका का नया दोस्त और साझेदार है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने वेनेजुएला से 80 मिलियन बैरल तेल लिया है, जो बढ़ते हुए रिश्ते का संकेत है। अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल जनवरी या फरवरी में कांग्रेस को एक संबोधित करते हैं, जिसे ‘स्टेट आॅफ द यूनियन’ कहा जाता है। स्टेट आॅफ द यूनियन के दिन संसद की प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्य हाउस चैंबर में इकट्ठा होते हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment