उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन दिन से बर्फबारी जारी

मप्र के 20 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे राजस्थान में पारा 36 डिग्री, हीटवेव की चेतावनी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिन में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, बैतूल और सीहोर समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ में ओले भी गिरे। इस वजह से गेहूं-चने की फसलों पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरूआत में बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान में गर्मी का सीजन शुरू हो गया और दिन का अधिकतम तापमान अब 36 डिग्री से ऊपर चला गया। बाड़मेर में मंगलवार को दिन का टेंपरेचर 36.3 डिग्री रहा। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम-अधिकतम सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment