हनीट्रैप मामले में भाजपा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार:सागरके विधायक,केंद्रीय मंत्री से भी करीबी संबंध

इंदौर।इंदौर में शराब कारोबारी चिंटू ठाकुर को धमकाने से जुड़े हनी ट्रैप-2 मामले में पुलिस ने सागर निवासी रेशु उर्फ अभिलाषा और इंदौर पुलिस की इंटेलिजेंस विंग में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों को रेशू के दिल्ली में एक केंद्रीय राज्य मंत्री से करीबी संबंधों की भी जानकारी मिली है।दोनों को मजिस्ट्रेट के बंगले पर पेश किया गया। वहां से कोर्ट ने उन्हें 25 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस हाई प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों ने भी इंदौर पुलिस से पूरे केस की जानकारी जुटाई है।सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क में कई नेता, अफसर और बड़े कारोबारी जुड़े होने की आशंका है। अब तक इस केस में कथित लेडी तस्कर अलका दीक्षित, लाखन चौधरी, जयदीप, जितेंद्र पुरोहित और मास्टरमाइंड श्वेता जैन समेत कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment