उज्जैन। इंदौर-नागदा बायपास मार्ग पर शनिवार-रविवार रात चोरी की वारदात हो गई। स्कूटी से आये 2 बदमाशों के फुटेज पुलिस को मिले है। रात 1.30 बजे बदमाशों ने इंजीनियिर के मकान का ताला तोड़ा और लाखों के आभूषणों के साथ नगद राशि चोरी कर भाग निकले।
नीलगंगा थाना क्षेत्र की तिरूपति डायमंड कलोनी में विनय तंवर किराये के मकान में पत्नी के साथ निवास करते है। विनय इंदौर में इंजीनियर है और डेली अपडाउन करते है। उनकी पत्नी उज्जैन में शासकीय स्कूल की शिक्षिका है। शनिवार को दोनों इंदौर गये हुए थे, मकान पर ताला लगा हुआ था। सुबह आसपास के लोगों ने उनके मकान का ताला टूटा देखा तो विनय और उनकी पत्नी को जानकारी दी। दोपहर में दोनों उज्जैन लौटते तो घर का सामान बिखरा पाया, अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। चोरी की खबर मिलने पर नीलगंगा थाना एसआई वेदप्रकाश साहू टीम के साथ जांच के लिये तिरूपति डायमंड कालोनी पहुंचे। बदमाशों का पता लगाने के लिये फिगंर प्रिंट टीम को बुलाया गया। विनय तंवर के अनुसार बदमाश अलमारी में रखे 2 लाख रूपये नगद और लाखों के आभूषण चुराकर ले गये है। पुलिस ने मामले में विनय की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
कैमरे में रैकी करते दिखे 2 बदमाश
बताया जा रहा है कि पुलिस ने वारदात करने वाले बदमाशों का पता लगाने के लिये कॉलोनी में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें स्कूटी पर सवार 2 बदमाश रात डेढ़ बजे के लगभग इंजीनियर के मकान पर धावा बोलते दिखाई दिये है। यहीं नहीं बदमाशों ने कालोनी के काफी देर तक रैकी भी की और सूने मकानों की टोह ली। एक बदमाश की पीठ पर बेग लटका हुआ भी दिखा है। उनकी गतिविधियां वहां लगे कैमरों के दिखाई दी है। रात का समय होने पर उनकी स्कूटी का नम्बर स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस बदमाशों के भागने वाले मार्ग पर लगे कैमरों को खंगाल रही है।
स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने तोड़ा सूने मकान का ताला -तिरूपति डायमंड में चोरी, रैकी करते कैमरों में हुये कैद