उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र के अमरपुरा में शनिवार रात अदिबा खान का पति जुनैद खान से पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। अदिबा ने अपने मायके से परिजनों को बुला लिया। इस दौरान विवाद बढ़ता देख अदिबा की सास रेहाना पति अयुब खान बहू को समझाने पहुंची तो उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। रेहाना के साथ मारपीट होती देख पुत्र जुनैद बीच-बचाव के लिये आया तो पत्नी अदिबा और उसके परिजनो ने जुनैद को पीटा दिया। विवाद में रेहाना को ज्यादा चोंट लगने पर उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। इस बीच बहू अपना सामान और बेटी को लेकर मायके चली गई। बहू की मारपीट में घायल सास के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पुलिस को मिली तो बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची।
पारिवारिक विवाद में बहू ने सास के साथ की मारपीट