उज्जैन। सिंहस्थ -2028 में आपदा प्रबंधन के लिए नई तकनीक की ताकत का इस्तेमाल होगा। इसक चलते अग्निशमन रोबोट, एटीवी एवं क्यूआरवी (CAFS सहित) ऑल टेरेन व्हीकल (ATV) एवं क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) को कम्प्रेस्ड एयर फोम सिस्टम (CAFS) से सुसज्जित तैनात किए जाएंगे। फायर ड्रोन एवं वायवीय निगरानी प्रणाली के तहत यूएवी (ड्रोन) आधारित तकनीक से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।उज्जैन में एक मजबूत, आधुनिक, तकनीक-संचालित एवं त्वरित आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली विकसित करना, जो राष्ट्रीय स्तर की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं के अनुरूप होने के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप भी पूरी तरह सक्षम हो। अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के लिए नई तकनीक की ताकत का इस्तेमाल होगा। इसे लेकर विशेषज्ञों ने शुक्रवार को लाईव डेमों दशहरा मैदान में कलेक्टर रोशनकुमारसिंह एवं निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के साथ आमजन के समक्ष दिया है।सिंहस्थ 2028 की व्यापकता, श्रद्धालुओं की भीड़ और गतिशील जोखिमों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को दशहरा मैदान पर अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का लाइव किया गया। अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. राँहागडाले एवं टीम द्वारा आधुनिक अग्निशमन उपकरणों, मशीनों एवं नई तकनीकों का प्रदर्शन इस दौरान किया गया है।लाइव डेमो के दौरान नगर निगम के फायर कर्मचारियों को अत्याधुनिक अग्निशमन संसाधनों के संचालन, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।