रिंकू के पिता अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

ब्रह्मास्त्र अलीगढ़

क्रिकेटर रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर लौट गए हैं। दरअसल, लिवर कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता खानचंद सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। फिलहाल वे ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक जब रिंकू को पिता के बारे में जानकारी मिली, उस वक्त वे चेन्नई में थे। इउउक के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि रिंकू प्रैक्टिस सेशन में भी शामिल नहीं हुए।

परिवार में आई मेडिकल इमरजेंसी के कारण रिंकू का 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना भी मुश्किल लग रहा है। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को फोर्थ स्टेज का लिवर कैंसर है। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद घरवालों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा वन के यथार्थ अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के मुताबिक- खानचंद सिंह को तत्काल इलाज की जरूरत थी। उन्हें कउव में रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment