मोदी बोले- आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं

ब्रह्मास्त्र  कुआलालंपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच आज द्विपक्षीय बातचीत हुई। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर अपना रुख कड़ा किया। उन्होंने कहा, भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे और सहयोग मजबूत करेंगे।
पीएम मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान तमिल भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है। मोदी ने आॅडियो-विजुअल समझौते का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि आज हुए आॅडियो-विजुअल समझौते के साथ फिल्में और संगीत, खासकर तमिल फिल्में, हमारे दिलों को और करीब लाएंगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment