मैं लालची नहीं हूं पर मुझे नोबेल मिलना चाहिए, मैंने 8 युद्ध खत्म किए

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से नोबेल पीस प्राइज का मुद्दा उठाया है। ट्रम्प का कहना है कि अगर वे यूक्रेन युद्ध खत्म कर देते हैं तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने जिन युद्धों को खत्म किया, उसके लिए भी उन्हें शांति का पुरस्कार मिलना चाहिए था, हालांकि वे इसे लेकर लालची नहीं हैं। ट्रम्प ने दावा किया कि इस साल जिस महिला को नोबेल शांति पुरस्कार मिला है, उसने भी कहा कि यह पुरस्कार ट्रम्प को मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा है कि वे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने को लेकर काफी आशावादी हैं। व्हाइट हाउस में हुई कैबिनेट बैठक में ट्रम्प ने दावा किया कि वे पहले ही आठ युद्धों को खत्म कर चुके हैं और यूक्रेन का यह युद्ध उनका नौवां होगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment