सिंहस्थ मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती, आशीष सिंह और रोशन सिंह   है सीएम मोहन यादव के ’नवरत्न’

उज्जैन। संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह के साथ ही कलेक्टर रौशन सिंह  भी सीएम डॉक्टर मोहन यादव के ’नवरत्नों’ में शामिल है। इनके अलावा अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला, सचिव आलोक सिंह, अपर सचिव डॉ. इलैया राजा टी, अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे,  राजेश कुमार हिंगणकर, जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना भी शामिल है।

दरअसल, मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऐसे अफसरों की टीम बनाई है जो सीएम सचिवालय से लेकर मैदान तक मोर्चा संभाल रखा है।  मुख्यमंत्री के नवरत्नों में शामिल ये अधिकारी सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठकर ये पूरे प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर नजर रखते हैं। वहीं उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भी सीएम के नवरत्नों में शामिल हैं। उनके ऊपर सिंहस्थ की भव्य तैयारियों का भार है। यहां बता दें की सिंहस्थ मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए उन्होंने तेजतर्रार अफसरों को उज्जैन में पदस्थ किया है।

उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह मुख्यमंत्री के ये नवरत्न ऐसे हैं जिन्हें प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिंहस्थ है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने आशीष सिंह को गृह संभाग उज्जैन का संभागायुक्त बनाया गया है। सरकार उन्हें पहले ही 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले का मेला अधिकारी नियुक्त कर चुकी है। उज्जैन के नए संभागायुक्त आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उज्जैन के पूर्व कलेक्टर और वर्तमान इंदौर जिलाधीश आशीष सिंह की महाकाल की नगरी को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने उज्जैन के चप्पे-चप्पे, राजनीतिक समीकरणों और लोगों की मानसिकता को गहराई से समझा और परखा है। महाकाल मंदिर से जुड़े विकास कार्य, व्यवस्थाएं और सनातन आस्था से जुड़े कई कठिन निर्णयों के शिल्पकार आशीष सिंह रहे हैं और अपने कार्यकाल में वे इसमें सफल भी रहे हैं। स्पष्ट सोच, प्रैक्टिकल दृष्टिकोण और सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाने वाले आशीष सिंह को उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ कुंभ की सफलता के लिए अहम किरदार माना जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment