इंदौर। साइबर ठगी का एक मामला सामने आया हैजहां तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनर्स ऐप के नाम पर 6 लाख 66 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई।पुलिस के अनुसार, रेसकोर्स रोड स्थित सिल्वर स्टड अपार्टमेंट निवासी सत्यनारायण सराफ (80) बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड हैं। उन्होंने मंगलवार को अपनी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी 2026 को वह फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनर्स ऐप का विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लिया।जानकारी देते ही आने लगे कई ओटीपी ऐप इंस्टॉल करने के दौरान कैमरा, एसएमएस और अन्य एक्सेस की अनुमति मांगी गई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद ऐप में बैंक अकाउंट में पेंशन आने के लिए डेबिट कार्ड नंबर और CVV की जानकारी मांगी गई। जानकारी दर्ज करने के बाद मोबाइल पर कई ओटीपी आने लगे।उन्हें लगा कि कोई गलती हुई है, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। रात में उनके मोबाइल पर बैंक के मैसेज आने शुरू हुए, जिसमें पता चला कि उनका अकाउंट खाली हो गया है और उससे करीब 6 लाख 66 हजार रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। बाद में पता चला कि उनका फेसबुक और ईमेल अकाउंट भी हैक हो गया है। मामला तुकोगंज पुलिस को सौंपा गया, जहां एफआईआर दर्ज की गई।