कोटा।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कोटा के दशहरा मैदान में छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में राहुल ने कहा- ये कार्यक्रम कोई राजनीति का कार्यक्रम नहीं है, ये युवाओं, छात्रों की आवाज उठाने का मंच है। आज सिर्फ स्टूडेंट्स और युवाओं की बात होगी।
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा- हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज (दबाव में) करता है। यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है। यह बच्चों को दबाता और कुचलता है, जो देश के भविष्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को (आत्महत्या जैसा) ऐसा आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।राहुल गांधी ने कहा- देश के युवाओं के पास एजुकेशन में सिर्फ पांच ही ऑप्शन क्यों हैं? हर कोई डॉक्टर या इंजीनियर ही क्यों बनना चाहता है, जबकि और भी कई करियर ऑप्शंस मौजूद हैं।राहुल गांधी ने एक छात्रा का सुसाइड नोट भी दिखाया और कहा- यह आकांक्षा का फेल्योर नहीं है, बल्कि यह हमारे एजुकेशन सिस्टम का फेल्योर है।