इंगोरिया। बलेडी कृत्रिम गभार्धान केंद्र बलेडी में नन्दी रक्षक पद पर पदस्थ यशवंत रोकड़े की सेवा निवृत पर सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। पशु चिकित्सा विभाग में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ग्राम पंचायत बलेडी द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। सरपंच दशरथ सिंह चौहान, राकेश कुशवाह, जितेंद्र चौहान, संजय बैरागी, भंवरलाल कुशवाह एवं समस्त ग्राम वासी पशु पालकों ने फूल माला से स्वागत कर प्रशंसा पत्र प्रदान किया। रोकड़े पशु चिकित्सालय इंगोरिया में भी कई वर्षों से पदस्थ रहे। नन्दी रक्षक पद पर पदस्थ श्री यशवंत रोकड़े के पशु चिकित्सा सेवा में किए गए कार्यों की ग्राम वासियों ने सराहना की। आयोजित समारोह में अश्ऋड योगेश वर्मा,गौ सेवक लाखन चौहान,उदय सिंह , लोकेंद्र सिंह , राजाराम ,धर्मपाल सिंह , सुभाष ,नागेश्वर ने उपस्थित रहकर रोकड़े का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया और विदाई दी गई।
प्रशंसा पत्र देकर सेवा निवृत होने पर यशवंत रोकड़े का स्वागत किया