उज्जैन। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने पति खिलाफ कोर्ट में प्रकरण दायर कर दिया। उसी बात को लेकर जीजा-साले के बीच लात-घंूसे चल गये और चाकू खुल गया। विवाद का वीडियो पुलिस को मिला है। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
सुदामा नगर में रहने वाले दुर्गेश पिता बलराम सूर्यवंशी की बहन का विवाह पंवासा क्षेत्र के ग्राम जम्बुरा में रहने वाले कमल पिता विक्रमलाल से हुआ था। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद होने पर दुर्गेश की बहन मायके आ गई थी और उसने कोर्ट में प्रकरण दायर कर दिया था। इसी बात पर बीती शाम कमल आने साथियों के साथ दुर्गेश के आॅफिस फ्रीगंज स्थित गुरूद्वारे पहुंचा और अपने साथियों के साथ मिलकर दुर्गेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। दुर्गेश ने अपने साथियों को बुला लिया और जीजा कमल के साथ मारपीट कर चाकू खोल लिया। विवाद का मामला माधवनगर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटना का पता लगाने के लिये सीसीटीवी कैमरे देखे गये। पुलिस को एक वीडियो में मिला जिसमें विवाद के दौरान दुर्गेश के हाथ में चाकू दिखाई दिया। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। जिसके पूरी होने पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। चाकू वाला वीडियो जांच में शामिल कर लिया गया है।
पारिवारिक प्रकरण में जीजा-साले के बीच चले लात-घूंसे