लाखों के मोबाइल चोरी करने वालों की महाराष्ट्र में तलाश

उज्जैन। कार से शहर में आकर 2 दुकानों से लाखों के मोबाइल चोरी करने वालों की तलाश में पुलिस की टीम महाराष्ट्र पहुंची है। बदमाशों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार ट्रेस किया जा रहा है।
माधवनगर थाना क्षेत्र में 10-11 जुलाई की रात फ्रीगंज क्षेत्र में बदमाशों ने हाई च्वाइस और एसएस मोबाइल शॉप का शटर उचाकर लाखों के मोबाइल चोरी कर लिये थे। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों में 4 बदमाश दिखाये दिये थे, जो कार से आये थे, पुलिस ने कार को ट्रेस करने का काम शुरू किया, कार नम्बर ग्वालियर का होना सामने आया, लेकिन ग्वालियर पहुंचने पर पता चला कि बदमाशों ने नम्बर की फर्जी प्लेट लगाई थी। उक्त नम्बर कार ग्वालियर में मौजूद है, जिसका मॉडल बदमाशों की कार से अलग है। बावजूद पुलिस बदमाशों को लगातार ट्रेस करने में लगी थी। पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों का सुराग देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की है। इसी बीच एक टीम महाराष्ट्र पहुंची है, जहां बदमाशों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि बदमाशों के जहां भी जाने की खबर मिल रही है, पुलिस टीम तस्दीक के लिये पहुंच रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी है। आज नहीं तो कल बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।
इधर बासवाड़ा तक पहुंची चोरी हुई कारें
लाखों के मोबाइल चोरी की वारदात के दूसरे दिन नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसंत बिहार से पटवारी की और नीलगंगा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर से महाकाल दर्शन करने विदिशा से आये श्रद्धालु परिवार की क्रेटा कारें चोरी हो गई थी। दोनों थानों की पुलिस कार चोरी करने वालों को पता सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से लगा रहा है। चोरी के बाद दोनों कारें इंदौर की ओर जाती दिखाई दी थी। अब जानकारी मिली कि दोनों कार बासवाड़ा में दिखाई दी है। पुलिस बदमाशों के आगे जाने वाले रास्ता का पता लगा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment