झूठी निकली युवक की एसिड से जलाने की कहानी -पत्नी से विवाद के बाद खुद ने डाला था गर्म पानी

उज्जैन। शनिवार सुबह महाकाल थाना पहुंचा युवक बोला कि रात में उसे एसिड डालकर जला दिया है। एक महिला और कुछ युवकों ने उससे 30 हजार रूपये छीने है। पुलिस ने जांच शुरू की, कुछ देर में पूरा मामला झूठा साबित हो गया। महिला उसकी पत्नी थी, जिससे उसका विवाद चल रहा है। युवक गर्म पानी झुलसा था। जिसके मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराये गये है।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सुबह योगीपुरा में रहने वाला सतीश पिता धनीराम 32 साल थाने आया था और बोला कि उसे रात 1 बजे गौंड बस्ती में सपना, मोनू, कृष्णा, नवीन, करण और गबलू ने एसिड डालकर जला दिया और 30 हजार रूपये लेकर भाग निकले। मामला प्रथमदृष्टता संदिग्ध होना सामने आया, रातभर में घटना के बाद युवक थाने नहीं आया था। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और जांच शुरू की गई। पता चला कि वह फूल प्रसाद की दुकान पर काम करता है और आगरा का रहने वाला है। उसने गौंड बस्ती में रहने वाली सपना से शादी की थी, जिससे विवाद चल रहा। रात में पत्नी से विवाद होने पर गर्म पानी झुलस गया था। थाना प्रभारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती युवक के मजिस्ट्रेट बयान तहसीलदार स्तर पर दर्ज कराये जा रहे है। एसिड डालकर जलाने और रूपये छीनने की कहानी झूठी होना सामने आई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment