उज्जैन। तेजगति से कार चलाकर स्टंट करने वाले 3 युवकों का मामला पुलिस के पास पहुंचने पर कार नम्बर से उनकी तलाश शुरू की गई। युवक कोतवाली थाना क्षेत्र के मिल्कीपुरा में रहने वाले नावेद उर्फ नब्बू पिता जहीर खान, साकेत पिता जीही खान और आश्मीर पिता उस्मान अहमद सामने आये। तीनों को हिरासत में लिया गया मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। युवकों ने कान पकड़ कर भविष्य में स्टंटबाजी की गलती नहीं करने की बात कहीं। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील करते हुये कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सड़क पर स्टंट करने जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें। आपकी छोटी-सी लापरवाही स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल सकती है। सुरक्षित वाहन चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
पुलिस ने पकड़ा तो स्टंटबाज बोले अब नहीं करेगें गलती