उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 5 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक के पास मादक पदार्थ होने की सूचना मिलने पर जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने घेराबंदी की। युवक के पास से 28 किलो डोडाचूरा बरामद हो गया।
धार्मिक नगरी में देशभर से ट्रेनों की यात्रा कर उज्जैन पहुंचने वालों की सुरक्षा में आरपीएफ-जीआरपी द्वारा लगातार स्टेशन परिसर से प्लेटफार्म तक विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नम्बर 5 पर एक युवक मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। वह ट्रेन का इंतजार कररहा है। जीआरपी टीआई सुनील कुमार गुप्ता और आरपीएफ निरीक्षक नरेन्द्र यादव की टीम ने पकड़ने के लिये घेराबंदी। युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी में पकडा गया। उसके पास से 2 बैग बरामद किये गये। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ 28 किलो डोडाचूरा भरा होना पाया गया। जिसकी कीमत 1 लाख रूपये आंकी गई। जीआरपी टीआई गुप्ता ने बताया कि युवक से पूछताछ में उसका नाम अजय कुमार पिता भंवरलाल 28 साल निवासी वार्ड नं. 1 पोस्ट आसन थाना टाडगढ़ जिला अजमेर (राजस्थान) सामने आया। उसके खिलाप्ऊ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 का प्रकरण दर्ज किया गया है।
उज्जैन से राजस्थान जाने की फिराक में था
जीआरपी टीआई ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने कबूल किया कि उसे मादक पदार्थ उज्जैन बस स्टेंड देवासगेट क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दिया गया था। वह ट्रेन के माध्यम से मादक पदार्थ राजस्थान लेकर जाने वाला था। पूर्व में भी मादक पदार्थ उज्जैन से राजस्थान लेकर जा चुका है। बदले में उसे रूपये मिलते है। टीआई के अनुसार उसे मादक पदार्थ और पैसे देने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है। पूर्व में भी पंजाब के 2 महिलाओं को इसी तरह से तस्करी करते पकड़ा गया था। लेकिन उस वक्त मुख्य आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका था।
टेÑन के माध्यम से हो रही तस्करी
कुछ समय से देखा जा रहा है कि मादक पदार्थ के साथ अवैध कारोबार करने वाले ट्रेन के माध्यम से तस्करी कर रहे है। पूर्व में भी मादक पदार्थ और अवैध शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उज्जैन स्टेशन पर यात्रियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इसी का फायदा अवैध कारोबार करने वालों द्वारा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन महाकाल लोक बनने और आगामी सिंहस्थ को देखते हुये रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी की सक्रियता काफी बढ़ गई, जिसके चलते अवैध कारोबार करने वाले पकड़े जा रहे है।
-राजस्थान के युवक से 28 किलो डोडाचूरा बरामद मादक पदार्थ के साथ ट्रेन के इंतजार में खड़ा था युवक