नकली स्प्रे और रिफिल कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : ,पुलिस दबिश में दो गिरफ्तार

इंदौर।इंदौर में नकली कीटनाशक और मच्छर भगाने वाले उत्पादों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच और हीरानगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी गोदरेज कंपनी के नकली हिट और गुड नाइट उत्पाद बेच रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों महेश चौहान और हरीश चावड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 30 हजार रुपए कीमत का नकली माल जब्त किया गया है।मामले में गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स से जुड़ी आईपीआर सर्विसेस के असिस्टेंट मैनेजर सुभाष शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि महेश चौहान और हरीश चावड़ा बाजार में कंपनी के नकली उत्पाद सप्लाई कर रहे हैं।सूचना के बाद क्राइम ब्रांच, हीरानगर पुलिस और कीटनाशक निरीक्षक सीएल मालवीय की टीम ने दीनदयाल उपाध्याय नगर और सुखलिया इलाके में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास रखी चार बोरियों की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में नकली हिट स्प्रे और गुड नाइट रिफिल पैक बरामद हुए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment