जिला अस्पताल में डॉक्टरों का वेतन कटेगा:औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक

उज्जैन।जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था और चिकित्सकों की उपस्थिति रजिस्टर देखा। निरीक्षण में कई विभागों में चिकित्सक निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाए गए।

सीईओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी चिकित्सकों को सुबह 9 बजे से अस्पताल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।कुमट ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और कमिश्नर हेल्थ स्तर से लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि सभी चिकित्सक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे से 6 बजे तक अस्पताल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। इसके बावजूद कुछ विभागों में लापरवाही सामने आ रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment