मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दलौदा और सुवासरा थाना पुलिस की अलग-अलग कार्रवाइयों में 1 किलो अफीम और 20 किलो डोडाचूरा जप्त करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहली कार्रवाई में दलौदा थाना पुलिस को ने मुखबिर से सूचना पर महू-नीमच हाईवे पर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 19 वर्षीय युवक मोहित पिता जगदीश प्रजापत, निवासी गांधीग्राम हा.मु. पिपलियामंडी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से शर्ट के अंदर छिपाई गई 1 किलो अवैध अफीम और एक आईफोन मोबाइल बरामद हुआ। दूसरी बड़ी कार्रवाई में सुवासरा थाना पुलिस ने तकतपुरा-अजयपुर रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध बोलेरो वाहन क्र. एमपी 14 सी 2063 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे ट्रॉली बैग से 20 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से बोलेरो सवार आरोपी शिवसिंह पिता भंवरसिंह गुर्जर निवासी कान्हाहेड़ा और वैशाली उर्फ आरती चौहान निवासी सहारनपुर, उ.प्र.को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 28 हजार रुपये मूल्य का डोडाचूरा, बोलेरो गाड़ी और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। सुवासरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
चित्र-
दलौदा और सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार और आईफोन के साथ तीन शातिर नशा तस्कर दबोचे