स्टार्टर चालू करते ही लगा करंट:खेत पर मोटर चालू करने गए 50 वर्षीय किसान की मौत; स्विच दबाते ही गिर पड़े

इंदौरइंदौर के बायपास स्थित नेहरूग्राम में शनिवार को खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए किसान कमल (50) की करंट लगने से मौत हो गई। स्टार्टर का स्विच दबाते ही उन्हें करंट लगा और वे गिर पड़े। बाद में लोगों ने उन्हें देखा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक कमल पुत्र गेदालाल खोबारे हैं। वे पेशे से किसान थे। उनका खेत घर से कुछ ही दूरी पर है। शनिवार को वे खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए थे।

स्टार्टर का स्विच दबाते ही करंट लगने से वे गिर गए। बाद में लोगों ने उन्हें देखा और अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। इसके बाद एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिवार में कमल की दो बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादियां हो चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक अभी हादसे को लेकर जांच की जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment