इंदौर।इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एमवाय अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों और अटेंडेंट्स द्वारा जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र सौंपकर आरोपियों पर तत्काल FIR दर्ज कराने और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
इलाज के दौरान बुजुर्ग की हुई थी मौत-JDA के अनुसार, 77 वर्षीय मरीज सोनी लाल को दाहिने ऊपरी अंग में सेल्युलाइटिस (Cellulitis), फर्स्ट-डिग्री AV ब्लॉक (First-Degree AV Block) और बेहद खराब सामान्य स्थिति में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को निर्धारित मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत पूरा उपचार और जरूरी चिकित्सा प्रबंधन दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।