डॉग फीडिंग कर रहे युवकके साथ मारपीट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद एफआईआर

इंदौर।द्वारकापुरी क्षेत्र में डॉग फीडिंग कर रहे एक वॉलंटियर के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर दी। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक व्यक्ति को कुत्ते को पीटने से रोक दिया था।घटना के बाद नाराज पशु प्रेमियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई।पीड़ित  की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। अमन लंबे समय से इलाके में बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने का काम करते हैं।बताया गया है कि उन्होंने एक व्यक्ति को कुत्ते के साथ मारपीट करते देखा और उसे रोकने की कोशिश की। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ ही देर में आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर अमन के साथ बेरहमी से मारपीट की।घटना के बाद अमन को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। उनके साथियों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल एनसीआर दर्ज कर उन्हें थाने से रवाना कर दिया।इसके बाद पीपुल्स फॉर एनिमल्स की इंदौर इकाई की अध्यक्ष  मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले की शिकायत करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई।अधिकारियों के निर्देश के बाद द्वारकापुरी थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment